पंजाबी फिल्म ‘बाबा माखन शाह लुबाना गुरु लाधो रे’ का Title Song शबद रिलीज़

- mumbai bureau
सोमवार २ जनवरी को पंजाबी में बन रही फिल्म ‘बाबा माखन शाह लुबाना गुरु लाधो रे’ का Title Song शबद रिलीज़ किया गया. मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही. बेहद खूबसूरत बन पड़े इस गाने को लिखा है सरदीप सिंह ने और इसे धुनों से सजाया है गुरमीत सिंह ने. शहीद माल्या की आवाज में यह गीत गुरु तेग बहादुर के लिए एक अरदास स्वरुप है.

फिल्म की कहानी पर बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर बलदेव सिंह जी ने बताया कि कहानी बाबा मक्खन शाह, जिसने समुद्र में भयंकर तूफान के दौरान वाहेगुरु से अपनी कमर पर बंधी धन-कमरबंद की सामग्री देने का वादा किया था, जिसके बारे में उसे यकीन था कि वह समुद्र की तलहटी में बिखरने वाली है क्योंकि उसका जहाज भारत के तट पर सूरत के पास पहुँचते ही नुकीले पत्थरों के खतरनाक रूप से करीब से गुजर रहा था. उस कमरबंद में 500 सोने के मोहर थे. अब जबकि कई सामान्य लोग, ऐसे तूफान के थमने और सुरक्षित रूप से ज़मीन पर पहुँचने पर, ईश्वर से किए गए अपने वादे को बदल देते. लेकिन माखन शाह एक सिख और लुबाना थे – अपने वचन के पक्के.

मुसीबत से उबरने के बाद गुरु की खोज और अपने वादे को पूरा करने की यह कहानी खूबसूरती से फिल्म में पिरोयी गयी है.
इस फिल्म को निर्देशित किया है तरसेम सिंह धारीवाल ने और फिल्म की कहानी लिखी है बलजिंदर सिंह दारापुरी ने.
इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश के दर्शकों को गुरु तेग बहादुर और बाबा माखन शाह लुबाना की कहानी के जरिये यह सन्देश देना है कि मुसीबत में धीरज ना खोते हुए रब पर भरोसा रखने वाला निश्चित ही मुसीबतों से पार पा जाता है. फिल्म जल्दी ही दर्शकों के बीच होगी.
Mardaani 3 Review: उम्दा अभिनय और दमदार एक्शन से एक बार फिर परदे पर छाई शिवानी शिवाजी रॉय
