‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ जैसी 100 करोड़ी फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अब ‘पति पत्नी और वो दो’ की तैयारी में

- mumbai bureau
आयुष्मान खुराना ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थम्मा’जैसी लगातार 100 करोड़ की सफल कॉमेडी फिल्मों के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज़ की तैयारी शुरू कर दी है. यह एक ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को हंसी, अफरा-तफरी और भरपूर मनोरंजन का डोज़ देने का वादा करती है. इस फिल्म में आयुष्मान अपने खास अंदाज़ में एक फैमिली एंटरटेनर का हिस्सा बनते नजर आएंगे.
वर्षों से आयुष्मान खुराना ने कमर्शियल सफलता और दर्शकों से जुड़ी कहानियों के बीच शानदार संतुलन बनाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है. मिडिल क्लास हीरो को आइकॉनिक बनाने से लेकर हटके एंटरटेनर्स की अगुवाई करने तक, आयुष्मान ने लगातार ऐसी फिल्में दी हैं जो मेट्रो शहरों, छोटे शहरों और पारिवारिक दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती रही हैं.

जहां ‘ड्रीम गर्ल 2’ अपने साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल एंटरटेनर फिल्मों में से एक बनकर उभरी, वहीं ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की मजबूत पकड़ को और साबित किया. ऐसे में इंडस्ट्री को ‘पति पत्नी और वो दो से भी काफी उम्मीदें हैं.
TVF की ‘पंचायत 4’ ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड
आयुष्मान खुराना कहते हैं, “मैं हमेशा से मानता हूं कि दर्शकों के लिए कंटेंट ही किंग होता है. मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि ऐसी कहानियां सुनाऊं जो लोगों का मनोरंजन करें, उन्हें खूब हंसाएं और थिएटर में उन्हें शानदार अनुभव दें. ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ हम पूरी तरह तैयार हैं एक ऐसा बिग-स्क्रीन एंटरटेनर देने के लिए जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सके. इस फिल्म की स्क्रिप्ट ने मुझे तुरंत बांध लिया क्योंकि यह उसी तरह की कॉमेडी है जो मुझे दिल खोलकर हंसाती है और जिसे देखने पूरा परिवार थिएटर आ सकता है.”
15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ अब सभी की निगाहें आयुष्मान खुराना पर टिकी हैं, जो कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर्स के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.
