admin, Author at https://www.cine-maa.com/author/admin/ Fri, 10 Jul 2026 11:06:25 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://www.cine-maa.com/wp-content/uploads/2025/09/cropped-cinemaa-dot-com-logo-1-32x32.png admin, Author at https://www.cine-maa.com/author/admin/ 32 32 ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (Baahubali: The Beginning) के 11 साल: वह फिल्म जिसने की पैन इंडिया सिनेमा के नए दौर की शुरुआत https://www.cine-maa.com/news/baahubali-the-beginning-ke-11-saal-wah-film-jisne/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=baahubali-the-beginning-ke-11-saal-wah-film-jisne https://www.cine-maa.com/news/baahubali-the-beginning-ke-11-saal-wah-film-jisne/#respond Fri, 10 Jul 2026 11:06:21 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=363 2015 में रिलीज हुई एस. एस. राजामौली की ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (Baahubali: The Beginning) इस...

The post ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (Baahubali: The Beginning) के 11 साल: वह फिल्म जिसने की पैन इंडिया सिनेमा के नए दौर की शुरुआत appeared first on .

]]>
  • Mumbai Bureau

2015 में रिलीज हुई एस. एस. राजामौली की ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (Baahubali: The Beginning) इस आइकॉनिक दो-भाग वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा थी, जिसका अंत ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के साथ हुआ. बड़े पैमाने पर बनी इस फिल्म में शानदार स्टार कास्ट, यादगार किरदार, दमदार डायलॉग्स, भव्य कहानी और सुपरहिट म्यूजिक एल्बम देखने को मिला. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में से एक बनकर उभरी. इसके साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पैन इंडिया सिनेमा के नए दौर की भी शुरुआत हुई. आज फिल्म अपने 11 साल पूरे कर रही है और यह कहना गलत नहीं होगा कि एक दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी ‘बाहुबली’ जैसी दूसरी फिल्म अब तक नहीं आई है.

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे होने पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया और लिखा,

“हर सीमा को तोड़ा. हर चुनौती को इतिहास में बदल दिया.

11 साल पहले #बाहुबली भारतीय सिनेमा का मशालवाहक बनकर उभरी थी…

#11YearsForBaahubaliTheBeginning”

https://www.instagram.com/p/DamgXJlBVHS/?igsh=MTVtYTF2c3pyeDNwaQ==

‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ में प्रभास डबल रोल में नजर आए थे. उनके साथ राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म शिवुडु नाम के एक साहसी युवक की कहानी दिखाती है, जो अपनी प्रेमिका अवंतिका की मदद से कुंतला की राजकुमारी देवसेना को बचाने निकलता है. देवसेना को राजा भल्लालदेव ने कैद कर रखा होता है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला, लेकिन इसके अंत में एक सवाल हर किसी के मन में छोड़ दिया गया – “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” यह बड़ा क्लिफहैंगर बना और यहीं से ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की नींव पड़ी.

फिल्म ने कई बड़े सम्मान अपने नाम किए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं. फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी सुपरहिट रहा, जिसमें ‘खोया हैं’, ‘कौन हैं वो’, ‘पंछी बोले’ और ‘मनोहारी’ जैसे चार्टबस्टर गाने शामिल थे. ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई थी.

एस.एस.राजामौली की ‘वाराणसी’ (varanasi) की पहली झलक ने मचाया तहलका

वहीं, अब ‘बाहुबली’ की कहानी ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के साथ आगे बढ़ने जा रही है. इस पर बात करते हुए एस. एस. राजामौली ने कहा, “भारतीय पौराणिक कथाओं में दूसरे लोकों के किरदारों का बहुत ही समृद्ध और जीवंत वर्णन मिलता है. एनीमेशन ही ऐसा माध्यम है, जो उन विवरणों के साथ पूरा न्याय कर सकता है. ईशान वही व्यक्ति थे, जिनका हम इंतजार कर रहे थे, ताकि ‘बाहुबली’ को अगले स्तर तक ले जाया जा सके.”

‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ दो भागों में बनने वाली एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसका निर्देशन पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर ईशान शुक्ला कर रहे हैं. इसकी कहानी ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के बीच की है, जिसमें अमरेंद्र बाहुबली की मृत्यु के बाद की यात्रा दिखाई जाएगी, जहां वह देवताओं को चुनौती देते नजर आएंगे. इसके पहले भाग का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है.

The post ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (Baahubali: The Beginning) के 11 साल: वह फिल्म जिसने की पैन इंडिया सिनेमा के नए दौर की शुरुआत appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/baahubali-the-beginning-ke-11-saal-wah-film-jisne/feed/ 0
‘ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2’ ने पार किया 3.5+ मिलियन व्यूज का आंकड़ा, Top 10 OTT लिस्ट में मारी एंट्री https://www.cine-maa.com/news/gram-chikitsalay-top-10-ott-list-me/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=gram-chikitsalay-top-10-ott-list-me https://www.cine-maa.com/news/gram-chikitsalay-top-10-ott-list-me/#respond Wed, 01 Jul 2026 08:24:23 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=355 पहली सीज़न की शानदार कामयाबी के बाद, दिल को छू लेने वाला रूरल ड्रामा ‘TVF’s...

The post ‘ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2’ ने पार किया 3.5+ मिलियन व्यूज का आंकड़ा, Top 10 OTT लिस्ट में मारी एंट्री appeared first on .

]]>
  • Mumbai Bureau

पहली सीज़न की शानदार कामयाबी के बाद, दिल को छू लेने वाला रूरल ड्रामा ‘TVF’s ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2’ 23 जून को ग्लोबली रिलीज़ किया गया और यह ऑडियंस का दिल जीत रहा है. यह शो एक बड़ी सक्सेस बनते हुए 3.5+ मिलियन व्यूज के साथ इंडिया के Top 10 मोस्ट-वाच्ड OTT प्रॉपर्टीज में अपनी जगह बना चुका है.

​इस कामयाबी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2 के इंडिया के टॉप 10 मोस्ट-वाच्ड OTT प्रॉपर्टीज में शामिल होने और 3.5+ मिलियन व्यूज मिलने की खुशी जताई. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया:

“भटकंडी का ग्राम चिकित्सालय पूरे देश में छा रहा है!✨

#GramChikitsalay प्राइम पर, नया सीज़न, अभी देखें सिर्फ @primevideoin पर”

https://www.instagram.com/p/DaNo3JwMYOu/?igsh=MWZlNDJndGRiejJ1bA==

पहली सीज़न की शानदार कामयाबी के बाद, दिल को छू लेने वाला रूरल ड्रामा ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीज़न 2 के साथ वापस आ गया है, जिसका ग्लोबल प्रीमियर 23 जून को हुआ.

​TVF द्वारा क्रिएटेड और राहुल पांडेय द्वारा डायरेक्टेड ‘ग्राम चिकित्सालय’ अपनी दिल को छू लेने वाली स्टोरीटेलिंग, ज़मीन से जुड़े रूरल बैकड्रॉप और इसके बेहतरीन कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से फैंस का फेवरेट बनकर उभरा है. इस सीरीज़ ने अपनी ऑथेंटिसिटी और इमोशनल डेप्थ की वजह से सीधे व्यूअर्स के दिलों को छुआ है, जिससे यह TVF के हालिया सबसे ज़्यादा पसंद किए गए शोज़ में से एक बन गया है. अब, इसका दूसरा सीज़न पूरे देश के दिलों पर राज कर रहा है.

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

​द वायरल फीवर (TVF), जो इंडिया की एक बेहद सम्मानित और लीडिंग प्रोडक्शन कंपनी है, ने लगातार देश के कुछ सबसे सराहे गए और सक्सेसफुल शोज़ दिए हैं. अपनी रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग, रिलेटेबल किरदारों और ऑथेंटिक नैरेटिव्स के लिए जानी जाने वाली TVF ने कई जॉनर्स में ऑडियंस के साथ एक मजबूत कनेक्शन बनाया है.

एस.एस.राजामौली की ‘वाराणसी’ (varanasi) की पहली झलक ने मचाया तहलका

​इसके अलावा, TVF ने ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ में कई धमाकेदार अनाउंसमेंट्स के साथ पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. चाहे ‘Vvan’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्में हों, ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए शोज़ हों, या फिर ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के मोस्ट-अवेटेड नए सीज़न्स हों, उनका स्लेट बेहद शानदार और डाइवर्स था. यह अपनी तरह का एक अनोखा शोकेस था जिसने TVF को उस रात का अल्टीमेट विनर बना दिया.

The post ‘ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2’ ने पार किया 3.5+ मिलियन व्यूज का आंकड़ा, Top 10 OTT लिस्ट में मारी एंट्री appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/gram-chikitsalay-top-10-ott-list-me/feed/ 0
एस.एस.राजामौली की ‘वाराणसी’ (varanasi) की पहली झलक ने मचाया तहलका https://www.cine-maa.com/news/ss-rajamouli-ki-varanasi-ki-pahli-jhalak-ne/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=ss-rajamouli-ki-varanasi-ki-pahli-jhalak-ne https://www.cine-maa.com/news/ss-rajamouli-ki-varanasi-ki-pahli-jhalak-ne/#comments Fri, 26 Jun 2026 10:07:28 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=344 ‘वाराणसी’ (varanasi) इस समय बन रही सबसे बड़ी और सबसे बेसब्री से इंतज़ार की जाने...

The post एस.एस.राजामौली की ‘वाराणसी’ (varanasi) की पहली झलक ने मचाया तहलका appeared first on .

]]>
  • Mumbai Bureau

‘वाराणसी’ (varanasi) इस समय बन रही सबसे बड़ी और सबसे बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है. विज़नरी फिल्ममेकर एस. एस. राजामौली द्वारा डायरेक्ट की जा रही यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिनके ब्लॉकबस्टर्स ने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर एक नई पहचान दिलाई है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे लीड स्टार्स से सजी इस फिल्म से राजामौली के सिग्नेचर स्केल, शानदार विजुअल्स और बांधकर रखने वाली स्टोरीटेलिंग की उम्मीद की जा रही है.

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

​इस बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच, फिल्म की पहली झलक ‘वाराणसी: टू द वर्ल्ड’ का एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में अनावरण किया गया, जहाँ इसे दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. पूरी प्रेजेंटेशन के दौरान थिएटर उत्साह से भरा हुआ था और लोग लगातार चीयर व तालियां बजा रहे थे. हालांकि यह फिल्म अभी सिनेमाघरों में आना बाकी है, लेकिन इसने अभी से ही पूरी दुनिया में तहलका मचाना शुरू कर दिया है.

एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल हर साल जून के आखिरी हफ्ते में फ्रांस के एनेसी शहर में आयोजित किया जाता है. यह अलग-अलग तकनीकों (जैसे ट्रेडिशनल, कट-आउट्स, क्लेमेशन, CGI आदि) से बनी एनिमेटेड फिल्मों के बीच की एक प्रतियोगिता है, जिन्हें कई कैटेगरीज में बांटा जाता है.

WATCH VIDEO HERE

इस फेस्टिवल के दौरान, शहर के अलग-अलग सिनेमाघरों में दिखाई जाने वाली कॉम्पिटिटिव फिल्मों के साथ-साथ, शहर के बीचों-बीच स्थित पाक्वियर (Pâquier) में, झील और पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के बीच खुले आसमान के नीचे नाइट प्रोजेक्शन (ओपन-एयर स्क्रीनिंग) का आयोजन भी किया जाता है. फेस्टिवल के थीम के हिसाब से इस विशाल स्क्रीन पर क्लासिक या हालिया फिल्में दिखाई जाती हैं. शनिवार की शाम को सभी अवॉर्ड विनर्स (पुरस्कार विजेताओं) की घोषणा की जाती है और उन्हें पेश किया जाता है.

10 जून को रिलीज होगा आलिया-शर्वरी स्टारर ‘अल्फा’ (Alpha) का टीज़र

सोशल मीडिया पर सच में बवाल मचा हुआ है! महेश बाबू का ‘रुद्र’ वाला पावरफुल लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभ’ के रूप में इंटेंस फर्स्ट लुक, और प्रियंका चोपड़ा जोनास का ‘मंदाकिनी’ वाला कमांडिंग अवतार पहले ही रिवील हो चुका है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इन शानदार झलकियों ने उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है, और दर्शकों का इंतजार अब बिल्कुल पीक पर है. हर कोई इस ग्रैंड सिनेमाटिक स्पेक्टेकल को देखने के लिए बेताब है, जो 7 अप्रैल, 2027 को थिएटर्स में एक बड़े लेवल पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

The post एस.एस.राजामौली की ‘वाराणसी’ (varanasi) की पहली झलक ने मचाया तहलका appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/ss-rajamouli-ki-varanasi-ki-pahli-jhalak-ne/feed/ 2
10 जून को रिलीज होगा आलिया-शर्वरी स्टारर ‘अल्फा’ (Alpha) का टीज़र https://www.cine-maa.com/news/10-june-ko-release-hoga-alpha-ka-teaser/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=10-june-ko-release-hoga-alpha-ka-teaser https://www.cine-maa.com/news/10-june-ko-release-hoga-alpha-ka-teaser/#comments Mon, 08 Jun 2026 16:24:38 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=336                                                                                                                                                                                                                     यश राज फिल्म्स 10 जून को आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha)...

The post 10 जून को रिलीज होगा आलिया-शर्वरी स्टारर ‘अल्फा’ (Alpha) का टीज़र appeared first on .

]]>
  • Mumbai Bureau

                                                                                                                                                                                                                    यश राज फिल्म्स 10 जून को आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) की पहली झलक टीज़र के रूप में जारी करने जा रहा है. यह टीज़र एक ऐसी लड़की की ओरिजिन स्टोरी पर केंद्रित होगा, जिसे एक खतरनाक किलिंग मशीन बनने के लिए तैयार किया जाता है. वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह पहली ऐसी ओरिजिन स्टोरी है, जिसमें मुख्य किरदार एक असैसिन है.

एक वरिष्ठ ट्रेड सूत्र ने बताया,“अल्फा का टीज़र निश्चित रूप से 10 जून को रिलीज होगा. इसके बाद फिल्म के लिए एक आक्रामक मार्केटिंग और प्रमोशनल अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें कहानी को प्रचार का केंद्र बनाया जाएगा. यह अभियान आज के भारत के ‘अल्फा एटीट्यूड’ को सेलिब्रेट करेगा. आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने एक बेहद सोच-समझकर बनाई गई रणनीति तैयार की है, जो फिल्म की रिलीज तक कई चरणों में सामने आएगी.”

‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ जैसी 100 करोड़ी फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अब ‘पति पत्नी और वो दो’ की तैयारी में

सूत्र ने आगे कहा,“अल्फा का पूरा अभियान इस विचार पर आधारित है कि ‘अल्फा’ सिर्फ एक किरदार या फिल्म का नाम नहीं, बल्कि एक सोच और रवैया है. कई प्रभावशाली सार्वजनिक प्रस्तुतियों, डिजिटल अभियानों, युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों और देशभर में होने वाली चर्चाओं के जरिए आलिया और शर्वरी उस सोच का जश्न मनाएंगी, जो आधुनिक भारत और उसकी युवा पीढ़ी को परिभाषित करती है — एक ऐसी पीढ़ी जो खुद को लेकर बिल्कुल बेझिझक है.”

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

सूत्र ने यह भी बताया,“अल्फा का अभियान इस तरह से तैयार किया गया है कि लड़कियों को ‘अल्फा’ होने के विचार का पर्याय बनाया जा सके. आज की लड़कियां अपनी किस्मत खुद लिख रही हैं और सामाजिक दबावों या अपेक्षाओं के दायरे में बंधने से इनकार कर रही हैं. इसलिए दर्शकों को एक मजेदार, कूल, बेबाक और एटीट्यूड से भरपूर अभियान देखने को मिलेगा.”

‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स की एक भव्य थिएटर रिलीज फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

The post 10 जून को रिलीज होगा आलिया-शर्वरी स्टारर ‘अल्फा’ (Alpha) का टीज़र appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/10-june-ko-release-hoga-alpha-ka-teaser/feed/ 1
Sanjay Dutt की आखिरी सवाल देख दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ, कहा- https://www.cine-maa.com/news/sanjay-dutt-ki-aakhiri-sawal-dekh-delhi-cm-rekha-gupta/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=sanjay-dutt-ki-aakhiri-sawal-dekh-delhi-cm-rekha-gupta https://www.cine-maa.com/news/sanjay-dutt-ki-aakhiri-sawal-dekh-delhi-cm-rekha-gupta/#respond Thu, 14 May 2026 09:52:20 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=326 आखिरी सवाल के टीज़र और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच...

The post Sanjay Dutt की आखिरी सवाल देख दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ, कहा- appeared first on .

]]>
  • Delhi Bureau

आखिरी सवाल के टीज़र और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है. लोग फिल्म की बेखौफ कहानी और इंटेंस नैरेटिव की खूब तारीफ कर रहे हैं. Sanjay Dutt स्टारर यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है. थिएटर रिलीज से पहले मेकर्स ने 13 मई को दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित किया, जो हाल के समय में राजधानी के सबसे बड़े फिल्मी आयोजनों में से एक बन गया. इस खास शाम में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं, जिन्होंने फिल्म की कास्ट और टीम के साथ इसे देखा.

प्रीमियर के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर आखिरी सवाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर को शानदार तरीके से दिखाती है और समाज सेवा व राष्ट्र भावना जगाने में उसके योगदान को सामने लाती है. साथ ही उन्होंने फिल्म की दमदार कहानी, निर्देशक और कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी सराहना की.

सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “मुझे फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की स्टार कास्ट और टीम के साथ यह खास फिल्म देखने का अवसर मिला.”

यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर, राष्ट्र निर्माण, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना में उसके योगदान को दमदार तरीके से पेश करने का प्रयास है. देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई अहम प्रसंगों को भी गंभीरता से उठाया गया है.

‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ जैसी 100 करोड़ी फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अब ‘पति पत्नी और वो दो’ की तैयारी में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वर्षों का सफर सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र समर्पण की एक अद्भुत यात्रा रही है. हर गांव और हर गली में संघ के स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से सामाजिक जीवन को संगठित करने, राष्ट्रभाव जगाने और आपदा से लेकर समाज उत्थान तक हर क्षेत्र में काम किया है. यह शताब्दी भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के निरंतर संकल्प का भी प्रतीक है.

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वरंग जी, संजय दत्त जी, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और पूरी टीम को इस सार्थक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई.

आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है. फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं. इसका निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

The post Sanjay Dutt की आखिरी सवाल देख दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ, कहा- appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/sanjay-dutt-ki-aakhiri-sawal-dekh-delhi-cm-rekha-gupta/feed/ 0
‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ जैसी 100 करोड़ी फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अब ‘पति पत्नी और वो दो’ की तैयारी में https://www.cine-maa.com/news/dream-girl-2-aur-thama-ke-baad-ayushmann-khurrana-ab/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=dream-girl-2-aur-thama-ke-baad-ayushmann-khurrana-ab https://www.cine-maa.com/news/dream-girl-2-aur-thama-ke-baad-ayushmann-khurrana-ab/#comments Wed, 13 May 2026 09:19:02 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=322 आयुष्मान खुराना ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थम्‍मा’जैसी लगातार 100 करोड़ की सफल कॉमेडी फिल्मों...

The post ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ जैसी 100 करोड़ी फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अब ‘पति पत्नी और वो दो’ की तैयारी में appeared first on .

]]>
  • mumbai bureau

आयुष्मान खुराना ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थम्‍मा’जैसी लगातार 100 करोड़ की सफल कॉमेडी फिल्मों के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज़ की तैयारी शुरू कर दी है. यह एक ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को हंसी, अफरा-तफरी और भरपूर मनोरंजन का डोज़ देने का वादा करती है. इस फिल्म में आयुष्मान अपने खास अंदाज़ में एक फैमिली एंटरटेनर का हिस्सा बनते नजर आएंगे.

वर्षों से आयुष्मान खुराना ने कमर्शियल सफलता और दर्शकों से जुड़ी कहानियों के बीच शानदार संतुलन बनाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है. मिडिल क्लास हीरो को आइकॉनिक बनाने से लेकर हटके एंटरटेनर्स की अगुवाई करने तक, आयुष्मान ने लगातार ऐसी फिल्में दी हैं जो मेट्रो शहरों, छोटे शहरों और पारिवारिक दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती रही हैं.

जहां ‘ड्रीम गर्ल 2’ अपने साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल एंटरटेनर फिल्मों में से एक बनकर उभरी, वहीं ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की मजबूत पकड़ को और साबित किया. ऐसे में इंडस्ट्री को ‘पति पत्नी और वो दो से भी काफी उम्मीदें हैं.

TVF की ‘पंचायत 4’ ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड

आयुष्मान खुराना कहते हैं, “मैं हमेशा से मानता हूं कि दर्शकों के लिए कंटेंट ही किंग होता है. मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि ऐसी कहानियां सुनाऊं जो लोगों का मनोरंजन करें, उन्हें खूब हंसाएं और थिएटर में उन्हें शानदार अनुभव दें. ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ हम पूरी तरह तैयार हैं एक ऐसा बिग-स्क्रीन एंटरटेनर देने के लिए जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सके. इस फिल्म की स्क्रिप्ट ने मुझे तुरंत बांध लिया क्योंकि यह उसी तरह की कॉमेडी है जो मुझे दिल खोलकर हंसाती है और जिसे देखने पूरा परिवार थिएटर आ सकता है.”

15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ अब सभी की निगाहें आयुष्मान खुराना पर टिकी हैं, जो कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर्स के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.

The post ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ जैसी 100 करोड़ी फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अब ‘पति पत्नी और वो दो’ की तैयारी में appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/dream-girl-2-aur-thama-ke-baad-ayushmann-khurrana-ab/feed/ 2
‘सनसनी’ के निर्माता-निर्देशक समीर आई पटेल ने की दो नए projects की घोषणा, Pre production का काम शुरू https://www.cine-maa.com/news/sansani-ke-baad-sameer-i-patel-ne-ki-do-naye-projects-ki-ghoshna/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=sansani-ke-baad-sameer-i-patel-ne-ki-do-naye-projects-ki-ghoshna https://www.cine-maa.com/news/sansani-ke-baad-sameer-i-patel-ne-ki-do-naye-projects-ki-ghoshna/#respond Sun, 26 Apr 2026 08:02:58 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=317 ‘सनसनी’ (बैचलर पार्टी गॉन वाइल्ड) को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है—और...

The post ‘सनसनी’ के निर्माता-निर्देशक समीर आई पटेल ने की दो नए projects की घोषणा, Pre production का काम शुरू appeared first on .

]]>
  • mumbai bureau

‘सनसनी’ (बैचलर पार्टी गॉन वाइल्ड) को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है—और इसकी वजहें भी बिल्कुल सही हैं. प्रेस और फिल्म जगत के सदस्यों की मौजूदगी में हुई एक ज़ोरदार स्क्रीनिंग के बाद, इस थ्रिलर-कॉमेडी को ज़बरदस्त सफलता मिली है. फिल्म को उसके हास्य, सस्पेंस और भावनात्मक गहराई के बेजोड़ मेल के लिए खूब सराहा जा रहा है.

‘सनसनी’ को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स से उत्साहित होकर, पटेल ने पहले ही दो नए प्रोजेक्ट्स फाइनल कर लिए हैं. अब ये दोनों प्रोजेक्ट्स आधिकारिक तौर पर प्री-प्रोडक्शन चरण में पहुँच गए हैं. कास्टिंग का काम ज़ोरों पर है और ज़मीनी स्तर पर तैयारियां पूरी रफ़्तार से चल रही हैं. फिल्म निर्माता अब देश की सीमाओं से आगे देख रहे हैं—और अपनी कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं.

सवाल: इस पल को महसूस करके कैसा लग रहा है, और ‘सनसनी’ की स्क्रीनिंग की सफलता के बाद आगे क्या होने वाला है?

“यह एक बहुत ही रोमांचक दौर है. लोगों का रिस्पॉन्स सचमुच ज़बरदस्त रहा है—यह आपको और तेज़ी से आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करता है. मैंने पहले ही दो कहानियाँ फाइनल कर ली हैं, और हमने प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग का काम शुरू कर दिया है. अब कोई रुकावट नहीं है… कहानियाँ इंतज़ार नहीं करतीं.”

सवाल: आप हमें इन नए प्रोजेक्ट्स के बारे में क्या बता सकते हैं?

“दोनों कहानियाँ बहुत ही दमदार हैं और भारत की ज़मीन से गहराई से जुड़ी हुई हैं—ये बिल्कुल सच्ची, असली और ज़मीनी हकीकत पर आधारित हैं. इनमें से एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर जॉनर की फीचर फिल्म है, और दूसरी एक शॉर्ट ड्रामा फिल्म है. जहाँ एक तरफ इन दोनों को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स के लिए तैयार किया जा रहा है, वहीं फीचर फिल्म में ज़बरदस्त कमर्शियल अपील भी है. यह एक ऐसी कहानी है जो दुनिया भर में पहुँच सकती है, लोगों से जुड़ सकती है और उनका भरपूर मनोरंजन भी कर सकती है.”

सवाल: दर्शक ‘सनसनी’ को सार्वजनिक तौर पर कब रिलीज़ होते देख सकते हैं?

“हम अभी कुछ OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत कर रहे हैं, और जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट फाइनल कर लेंगे. मुझे पता है कि दर्शक बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं—और मैं वादा करता हूँ कि उनका इंतज़ार बिल्कुल भी बेकार नहीं जाएगा.”

‘Bhooth Bangla’ के ट्रेलर से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर जीता सबका दिल

प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग का काम पूरी रफ़्तार से चल रहा है. ‘सनसनी’ की इस रफ़्तार के पीछे एक ऐसे फ़िल्ममेकर का हाथ है, जिन्होंने चुपचाप अलग-अलग माध्यमों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है—थिएटर, टेलीविज़न और सिनेमा को मिलाकर उन्होंने कहानी कहने का एक ऐसा अंदाज़ ईजाद किया है, जो अपनी जड़ों से भी जुड़ा है और उसमें कुछ नयापन भी है. ‘होटल ब्यूटीफ़ूल’ और ‘Pfa: Love Mom & Dad’ से लेकर अवॉर्ड जीतने वाली फ़िल्म ‘मिलेंगे जन्नत में’ तक, समीर आई. पटेल ने हमेशा ऐसी कहानियों को चुना है, जिनमें जज़्बात और तीखापन, दोनों का सही तालमेल हो.

The post ‘सनसनी’ के निर्माता-निर्देशक समीर आई पटेल ने की दो नए projects की घोषणा, Pre production का काम शुरू appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/sansani-ke-baad-sameer-i-patel-ne-ki-do-naye-projects-ki-ghoshna/feed/ 0
‘Bhooth Bangla’ के ट्रेलर से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर जीता सबका दिल https://www.cine-maa.com/news/bhooth-bangla-ke-trailer-se-akshay-priydarshan-ki-jodi-ne-fir-jeeta-sabka-dil/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=bhooth-bangla-ke-trailer-se-akshay-priydarshan-ki-jodi-ne-fir-jeeta-sabka-dil https://www.cine-maa.com/news/bhooth-bangla-ke-trailer-se-akshay-priydarshan-ki-jodi-ne-fir-jeeta-sabka-dil/#comments Mon, 06 Apr 2026 11:02:55 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=313 चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीज़र दिखाने के बाद, मेकर्स ने आखिरकार ‘भूत...

The post ‘Bhooth Bangla’ के ट्रेलर से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर जीता सबका दिल appeared first on .

]]>
  • Mumbai Bureau

चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीज़र दिखाने के बाद, मेकर्स ने आखिरकार ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, और यह किसी शानदार विंटेज राइड से कम नहीं है जो हंसी, डर और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर है. एक ज़बरदस्त कहानी और सुपर फनी मोमेंट्स के साथ यह ट्रेलर असली ‘लाफ्टर रायट’ है, जो यह साबित करता है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस क्लासिक कल्ट कॉमेडी का इंतज़ार करना बिल्कुल वसूल रहा.

जहाँ ‘भूत बंगला’ के टीज़र ने सिर्फ माहौल बनाया था, वहीं ट्रेलर एक ठोस और दिलचस्प कहानी दिखाता है जो मजेदार भी है और एंटरटेनिंग भी. शुरू से अंत तक बांधे रखने वाला यह ट्रेलर ह्यूमर के बैलेंस को बखूबी दिखाता है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखने की फिल्म की ताकत को पेश करता है. काफी समय हो गया है जब हमने इतना प्रभावशाली ट्रेलर देखा है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि हाल के दिनों में हमें इससे बेहतर ट्रेलर नहीं मिला है.

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

अक्षय कुमार अपनी उसी पुरानी फॉर्म में वापस आ गए हैं जिसमें वो सबसे माहिर हैं. अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की ‘गोल्डन तिकड़ी’ के साथ असरानी के कॉमेडी के तड़के ने इस ट्रेलर से सबका दिल जीत लिया है और खूब हंसाया भी है.

मज़ाक और रहस्य से भरी यह दिलचस्प कहानी सिर्फ प्रियदर्शन ही बना सकते हैं. ट्रेलर यह साबित करता है कि इस तरह की कॉमेडी सिर्फ हॉरर-कॉमेडी जॉनर के दिग्गज ही पेश कर सकते हैं. एक दर्शक के तौर पर, हम इस तरह की फिल्मों और अक्षय कुमार को इस अंदाज़ में काफी मिस कर रहे थे. फाइनली, ‘भूत बंगला’ उस कमी को पूरा करती दिख रही है और एक पावर-पैक कॉमेडी एंटरटेनर के रूप में उभरने के लिए तैयार है.

TVF की ‘पंचायत 4’ ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड

‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है, जो 14 साल बाद बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को वापस ला रही है. उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हमें हंसाया है, और इस बार वे एक और एंटरटेनर के साथ फिर से वापस आ गए हैं. बालाजी मोशन पिक्चर्स के सपोर्ट वाली इस फिल्म ने पहले ही जबरदस्त बज पैदा कर दिया है, क्योंकि यह जोड़ी कल्ट कॉमेडी क्लासिक्स देने के लिए जानी जाती है. फैंस बड़े पर्दे पर उनके सिग्नेचर ह्यूमर, अफरा-तफरी और बेहतरीन कहानी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स पेश करते हैं ‘भूत बंगला’, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नज़र आएंगे. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के ‘एडवांस पेड प्रिव्यूज’ 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे.

The post ‘Bhooth Bangla’ के ट्रेलर से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर जीता सबका दिल appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/bhooth-bangla-ke-trailer-se-akshay-priydarshan-ki-jodi-ne-fir-jeeta-sabka-dil/feed/ 1
TVF की ‘पंचायत 4’ ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड https://www.cine-maa.com/news/tvf-ki-panchayat-4-ne-iconic-gold-awards-me-jeete-6-bade-award/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=tvf-ki-panchayat-4-ne-iconic-gold-awards-me-jeete-6-bade-award https://www.cine-maa.com/news/tvf-ki-panchayat-4-ne-iconic-gold-awards-me-jeete-6-bade-award/#comments Sun, 22 Feb 2026 07:39:20 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=309 TVF की सबसे पसंदीदा कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘पंचायत’ ने एक बार फिर साबित कर दिया...

The post TVF की ‘पंचायत 4’ ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड appeared first on .

]]>
  • mumbai bureau

TVF की सबसे पसंदीदा कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘पंचायत’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर क्यों यह आज ओटीटी पर सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला शो है. अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे ‘पंचायत सीजन 4’ ने मशहूर ‘आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स’ में अपनी धाक जमाई है और कॉमेडी की कई कैटेगरीज में बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की यह मशहूर फ्रेंचाइजी लगातार जीत का सिलसिला बनाए हुए है, जिससे यह साफ है कि यह भारत की सबसे चहेती वेब सीरीज में से एक है.

​इस शो ने ‘बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज’ का खिताब जीता, वहीं इसके डायरेक्टर्स दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय को ‘बेस्ट डायरेक्टर – कॉमेडी (वेब सीरीज)’ के सम्मान से नवाजा गया. उन्होंने अपनी बेहतरीन कहानी के जरिए जिस तरह कॉमेडी और ग्रामीण भारत की असलियत को मिलाया है, उसे हर किसी ने सराहा है.

जितेन्द्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी के अपने चहेते किरदार के लिए ‘बेस्ट एक्टर – कॉमेडी’ का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता को उनकी बेहतरीन और दिल छू लेने वाली परफॉरमेंस के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस – कॉमेडी’ का खिताब मिला.

Mardaani 3 बनी फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म

​सपोर्टिंग कैटेगरीज में भी शो का जलवा रहा; फैसल मलिक ने ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – कॉमेडी’ और सुनीता राजवार ने ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – कॉमेडी’ का अवॉर्ड जीता. इन जीत ने एक बार फिर दिखा दिया कि इस सीरीज के हर एक कलाकार की एक्टिंग कितनी दमदार है.

2020 में पहली बार लॉन्च हुई ‘पंचायत’ अपने असली ग्रामीण भारत और एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी की वजह से देखते ही देखते सबकी फेवरेट बन गई, जो एक गाँव में पंचायत सचिव के तौर पर काम करता है. पिछले कुछ सालों में इस सीरीज ने अपनी सादगी, हंसी और इमोशनल गहराई के लिए खूब वाहवाही बटोरी है.

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

टीवीएफ (TVF) के अवॉर्ड्स की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है. IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में ‘कोटा फैक्ट्री’ को ‘बेस्ट स्टोरी – ओरिजिनल (सीरीज)’ का अवॉर्ड मिला, वहीं ‘पंचायत’ ने ‘बेस्ट सीरीज’ के साथ-साथ ‘बेस्ट डायरेक्टर’ और ‘बेस्ट लीडिंग रोल (मेल)’ जैसे बड़े सम्मान अपने नाम किए. इतना ही नहीं, ‘पंचायत सीजन 3’ को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 में ‘बेस्ट वेब सीरीज (क्रिटिक्स चॉइस)’ का अवॉर्ड भी मिला.

​’पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘परमानेंट रूममेट्स’ जैसे शानदार शोज के साथ, टीवीएफ लगातार भारत की डिजिटल कहानियों को एक नई पहचान दे रहा है और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का दिल भी जीत रहा है. https://www.instagram.com/p/DVBVxp7DLbr/?img_index=2&igsh=aTRnMmluOXFoOWo0

The post TVF की ‘पंचायत 4’ ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/tvf-ki-panchayat-4-ne-iconic-gold-awards-me-jeete-6-bade-award/feed/ 2
Mardaani 3 बनी फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म https://www.cine-maa.com/news/mardaani-3-bani-frenchise-ki-sabse-jyada-kamai-karne-wali-film/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=mardaani-3-bani-frenchise-ki-sabse-jyada-kamai-karne-wali-film https://www.cine-maa.com/news/mardaani-3-bani-frenchise-ki-sabse-jyada-kamai-karne-wali-film/#comments Fri, 20 Feb 2026 08:22:47 +0000 https://www.cine-maa.com/?p=306 यश राज फिल्म्स की Mardaani 3, जिसमें रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं, ने बॉक्स...

The post Mardaani 3 बनी फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म appeared first on .

]]>
  • Mumbai Bureau

यश राज फिल्म्स की Mardaani 3, जिसमें रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं, ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में भी शानदार पकड़ बनाए रखी है और अब यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े की ओर मज़बूती से बढ़ रही है.

भारत में कुल 47.55 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 71.70 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई के साथ, मर्दानी 3 एक ज़बरदस्त हिट बन चुकी है और अब मर्दानी फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

प्रतिस्पर्धी मर्दानी फ्रैंचाइज़ी कलेक्शन डेटा

भारत कलेक्शन (नेट):

  • मर्दानी 3 (2026) – 47.55 करोड़ (अब भी सिनेमाघरों में जारी)
  • मर्दानी 2 (2019) – 47.51 करोड़
  • मर्दानी (2014) – 35.85 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन (ग्रॉस):

  • मर्दानी (2014) – 57 करोड़
  • मर्दानी 2 (2019) – 64 करोड़
  • मर्दानी 3 (2026) – 71.70 करोड़

बिना किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा के, मर्दानी 3 आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई जारी रखेगी और अपने हार्ड-हिटिंग सामाजिक संदेश को पूरे भारत में और अधिक दर्शकों तक पहुंचाएगी.

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

ओपनिंग डे पर मर्दानी 3 ने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए मर्दानी फ्रैंचाइज़ी और रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी. फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई कर भारत में किसी महिला-प्रधान फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत की.

मर्दानी 3 – डे-वाइज़ कलेक्शन (नेट):

  • Fri – 4.00 Cr
  • Sat – 6.00 Cr
  • Sun – 7.25 Cr
  • Mon – 2.40 Cr
  • Tue – 2.70 Cr
  • Wed – 2.20 Cr
  • Thu – 2.00 Cr
  • 2nd Fri – 2.15 Cr
  • 2nd Sat – 3.85 Cr
  • 2nd Sun – 4.55 Cr
  • 2nd Mon – 1.30 Cr
  • 2nd Tue – 1.60 Cr
  • 2nd Wed – 1.10 Cr
  • 2nd Thu – 1.10 Cr
  • 3rd Fri – 0.65 Cr
  • 3rd Sat – 1.75 Cr
  • 3rd Sun – 1.15 Cr (भारत-पाकिस्तान मैच के कारण गिरावट)
  • 3rd Mon – 0.45 Cr
  • 3rd Tue – 0.55 Cr
  • 3rd Wed – 0.40 Cr
  • 3rd Thu – 0.40 Cr
  • कुल – 47.55 करोड़

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 फ्रैंचाइज़ी की उस विरासत को आगे बढ़ाती है, जो हार्ड-हिटिंग और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों के लिए जानी जाती है. 12 वर्षों में मर्दानी एक थिएट्रिकल ब्रांड बन चुकी है, वह भी ऐसे जॉनर में जो परंपरागत रूप से पुरुष सितारों के वर्चस्व में रहा है.

‘बैटल ऑफ गलवान’ का दिल छू लेने वाला गाना ‘मैं हूं’ (Main Hoon) हुआ रिलीज़

अपने करियर के 30वें वर्ष में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर सोलो थिएट्रिकल हिट दी है—एक दुर्लभ उपलब्धि, जो भारतीय फिल्म उद्योग में उनकी निरंतरता, स्टार पावर और बॉक्स ऑफिस विश्वसनीयता को रेखांकित करती है.

इस शानदार प्रदर्शन के साथ मर्दानी सीरीज़ ने हिट्स की हैट्रिक पूरी कर ली है और यह आज भी भारतीय सिनेमा की इकलौती सफल महिला-प्रधान फ्रैंचाइज़ी और एकमात्र हिट महिला-पुलिस फिल्म फ्रैंचाइज़ी बनी हुई है. मर्दानी 3 की रिलीज़ रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने के साथ आई है—एक ऐतिहासिक उपलब्धि, जिसे पूरे फिल्म उद्योग में सराहा और मनाया जा रहा है.

The post Mardaani 3 बनी फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म appeared first on .

]]>
https://www.cine-maa.com/news/mardaani-3-bani-frenchise-ki-sabse-jyada-kamai-karne-wali-film/feed/ 1