October 27, 2025

भगवान विष्णु के कई अवतारों से सजी है महावतार नरसिम्हा (Narsimha)

  • मुंबई ब्यूरो

महावतार नरसिम्हा (Narsimha) सच में एक ऐसी फिल्म बनती दिख रही है, जो अपनी भव्यता, शानदार दृश्य और जबरदस्त कहानी के साथ एक अलग ही अनुभव देगी। महावतार यूनिवर्स की बड़ी घोषणा के बाद, जब महावतार नरसिम्हा का सबको इंतजार था, तब इसका ट्रेलर आया और लोगों को चौंका दिया। ट्रेलर में जहां रोंगटे खड़े कर देने वाले कई सीन दिखे, वहीं भगवान विष्णु के अलग-अलग रूप भी नजर आए।

Ranveer Singh और Bobby Deol की नई जोड़ी धमाल मचाने को है तैयार, हाई-ऑक्टेन फिल्म पर कर रहे हैं काम

महावतार नरसिम्हा में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी को सबसे ज्यादा दिखाया जाएगा, लेकिन इसमें बाकी अवतार भी नजर आएंगे। ट्रेलर में भी दिखा कि भगवान विष्णु के दो और रूप वरुण अवतार और वराह अवतार (जिसे भोर अवतार भी कहा जाता है) भी दिखाए गए हैं। फिल्म में जहां नरसिम्हा अवतार की कहानी खास तौर पर दिखाई जाएगी, वहीं लोग वरुण अवतार और वराह अवतार का मतलब और उनकी अहमियत भी देख पाएंगे।

https://www.youtube.com/@RAAGSHRIFILMANIAMUSIC

वरुण को मुख्य रूप से समुद्र, आकाश और सृष्टि के नियमों के देवता माना जाता है। वहीं भगवान विष्णु का वराह अवतार, जिसे भोर अवतार भी कहा जाता है, धरती को डूबने से बचाने के लिए जाना जाता है।

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।

महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3ड और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.